Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

एशियन गेम्स 2023: नेपाल ने टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, टूटा सबसे तेज शतक और फिफ्टी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली।

एशियन गेम्स 2023 में नेपाल और मंगोलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए नेपाल की टीम ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। इसी दौरान टीम के बल्लेबाज़ दीपेंद्र सिंह ऐरी ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाते हुए भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। युवराज ने 12 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था लेकिन दीपेंद्र ने महज 10 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोंक दी। इसके अलावा भी नेपाल ने कई रिकॉर्ड बनाए।

दीपेंद्र ने नेपाल की ओर से पहली पारी में 10 गेंदों में 520 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से नाबाद 52 रन बनाए। इनकी इस पारी में 8 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा टीम के लिए कुशल मल्ला ने 50 गेंदों में 274 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 137 रनों की पारी खेली। कुशल की इस पारी में 8 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। कुशल टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने महज 34 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर के नाम था, जिन्होंने 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। नेपाल ने पारी में कुल 26 छक्के लगाए।

टी20 इंटरनेशनल में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बनी

नेपाल टी20 इंटरनेशनल में 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी। पहली पारी में नेपाल की ओर से बेहद ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली, जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 314 रन बोर्ड पर लगाए। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड अफगानिस्तान (278/3) के पास था। वहीं कुशल मल्ला और दीपेंद्र के अलावा कप्तान रोहित पौडे ने 27 गेंदों में 225.93 के स्ट्राइक रेट से 61 रनों की पारी खेली। रोहित की पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version