Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट: डॉ. उदित राज के लिए प्रचार करेंगे वर्ल्ड काउंसिल ऑफ आर्य समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी नित्यानंद

वह संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता भी हैं, चुनाव समाप्त होने तक प्रचार करने का लिया फैसला

नई दिल्ली।

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से एक उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट काफी खास है। दिल्ली की एकमात्र यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यह लोकसभा क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया था। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज इस सीट से एक बार चुनावों में विजयी रह चुके हैं और इस बार भी उन्हें भारी संख्या में जन समर्थन मिल रहा है। उन्हें शुक्रवार को वर्ल्ड काउंसिल ऑफ आर्य समाज के राष्ट्रीय महामंत्री और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता स्वामी नित्यानंद उर्फ महेंद्र शास्त्री ने समर्थन देने की घोषणा की है। यहीं नहीं वह उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रहकर डॉ. उदित राज के लिए प्रचार करते हुए भी नज़र आएंगे। उन्होंने चुनाव समाप्त होने तक डॉ. उदित राज के पक्ष में प्रचार करने का फैसला किया है।

डॉ. उदित राज को समर्थन देते हुए स्वामी नित्यानंद ने कहा, ‘ राहुल गांधी आम जनता, वंचित लोग, गरीब सहित देश की 95 प्रतिशत जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें एक होकर लड़ाई लड़नी है और कामयाब भी होना है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने न केवल गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, छोटे दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और श्रमिकों के अधिकारों का हनन किया है बल्कि देश में रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी और ऐतिहासिक महंगाई से जनता को त्रस्त कर दिया। सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों के हितों के लिए काम किया है। इसलिए अब साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है।’

बता दें कि उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में नरेला, बादली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किराड़ी, सुलतानपुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी और रोहिणी हैं। इनमें से रोहिणी विधानसभा पर भाजपा के विधायक विजेंद्र गुप्ता हैं, जबकि अन्य सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के विधायक है, जिसका फायदा इंडिया गठबंधन के तहत डॉ. उदित राज को मिल सकता है। इस संसदीय क्षेत्र में रिहायशी और व्यावसायिक दोनों इलाके शामिल हैं। आउटर रिंग रोड के पार इस लोकसभा क्षेत्र में रोहिणी, पीतमपुरा, सरस्वती विहार, मॉडल टाउन जैसी पाश कॉलोनियां है। वहीं, बवाना, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, बवाना जैसे क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां भी हैं। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नरेला, बवाना में सैकड़ों की तादाद में गांव भी हैं। जहां पर खेती होती है और रिहायशी कॉलोनियां भी यहां पर विकसित हो रही हैं। इन सब जगह से डॉ. उदित राज को भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है। और वह बूथ लेवल मैनेजमेंट के तहत लोगों तक अपनी पहुंच भी बना रहे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version