Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने

उज़्बेकिस्तान के प्रसिद्ध नृत्य समूह ‘बहार’ ने MERI में बिखेरा जलवा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

उज़्बेकिस्तान के पर्यटन मंत्री उमिद शोडिएव के नेतृत्व में MERI में हुआ भव्य सांस्कृतिक आयोजन

नई दिल्ली स्थित प्रबंधन शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (MERI) के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र में एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसने दर्शकों को उज़्बेकिस्तान की समृद्ध कला और परंपरा से परिचित कराया। प्रसिद्ध नृत्य समूह ‘बहार’ ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से ऐसा समा बांधा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। 1957 में स्थापित इस प्रतिष्ठित समूह में 60 से अधिक नर्तक, गायक और संगीतकार शामिल हैं, जो अब तक 20 से अधिक देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिपूर्ण गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और सौम्य बना दिया। इसके बाद जब मंच पर उज़्बेक संस्कृति की झलक पेश की गई, तो दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत करने लगे। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व उज़्बेकिस्तान के पर्यटन मंत्री उमिद शोडिएव ने किया, जिनके साथ उज़्बेकिस्तान के राजदूत सरदोर रुस्तंबायेव, MERI के अध्यक्ष आई.पी. अग्रवाल, और कई अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

जैसे ही रुबाब और दोयरा की मधुर ध्वनि गूंजने लगी, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। लज़्गी, बुखारा और खोरज़म नृत्य शैलियों की मनमोहक झलक ने दर्शकों को संस्कृति की गहराइयों में डुबो दिया। प्रसिद्ध कलाकार हुश्नोज़ा, रुखशोना, मामुरजोन, संजर और फर्रुख ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को उज़्बेक संस्कृति की भव्यता का अनुभव कराया।

कार्यक्रम का समापन MERI कॉलेज की डीन प्रो. (डॉ.) दीप्तिशिखा कालरा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने इसे भारत और उज़्बेकिस्तान के सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन बताया। जब मंच पर अंतिम धुन बजी और रोशनी मंद हुई, तब भी दर्शकों के मन में इस यादगार शाम की झलकियां बनी रहीं।

ये भी पढ़ें :- सरकारी नौकरी: NTPC में बंपर भर्तियां, 1,40,000 रुपये तक मिलेगी सैलरी, जल्दी करें आवेदन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version