Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

आज से शुरू हुआ ‘अब दिल्ली होगी साफ’ अभियान, मेयर ने लोगों से की सहभागी बनने की अपील

नई दिल्ली।

दिल्ली की साफ सफाई को लेकर नगर निगम में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बुधवार से पदयात्रा शुरू की है। आप नेताओं ने पदयात्रा ‘अब दिल्ली होगी साफ’ अभियान के तहत शुरू की है।पदयात्रा के पहले दिन चांदनी चौक इलाके में मेयर शैली ओबेरॉय, आप एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक, इलाके के विधायक और पार्षद इस अभियान में शामिल हुए। इन आप नेताओं ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से बात की और इस मुहिम से सभी से शामिल होने की अपील की।

50 दिनों तक चलेगा अभियान

आप एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब हमारी सरकार दिल्ली में बनी थी तो हमने नारा दिया था ‘दिल्ली होगी साफ’, पिछले 8 महीने में हमने 55 हजार से ज्यादा कंप्लेंट रिजॉल्व की है। एमसीडी कर्मियों को जिस स्तर पर संसाधनों की जरूरत है, उसे मुहैया कराने का काम किया। हमारी सरकार का एक ही मकसद है कि पिछले 15 साल में जिस दिल्ली को गंदगी के ढेर में तब्दील किया गया उसकी साफ सफाई करना। अब दिल्ली पूरी तरह से साफ की जाएगी। आज से हम जो कैंपेन लॉन्च कर रहे हैं वह 50 दिनों तक चलेगा। इसका नेतृत्व मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर सहित आला अधिकारी कर रहे हैं।

एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि दिल्ली का सबसे क्रूशियल एरिया चांदनी चौक है। हमने अपने अभियान की शुरुआत यहीं से की है। यहां की जनता की सफाई को लेकर हमेशा से शिकायत रही है। किसी भी तरह की हमें कोई कंप्लेंट मिलती है तो हम ऑन द स्पॉट उसको रिजॉल्व करेंगे। यहां के विधायक और पार्षद ग्राउंड जीरो पर जाकर इस अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। आने वाले मार्च के पहले हफ्ते तक यह पूरा अभियान चलेगा। पूरी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और दिल्ली की जनता से दरख्वास्त कर रही हूं कि हम लोग ग्राउंड जीरो पर उतर चुके हैं और दिल्ली को साफ रखना है। जनप्रतिनिधि होने के नाते ऐसा करना हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन इस मुहिम को सफल बनाने के लिए हमें जनता का भी साथ चाहिए।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version