आईआईटी दिल्ली के हॉस्टल में एमटेक फाइनल ईयर के छात्र ने किया सुसाइड

नई दिल्ली।

दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक आईआईटी कैंपस के द्रोणागिरी हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने अपनी जान दे दी। छात्र की पहचान हो गई है। छात्र का नाम वरद संजय नेरकर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 24 साल है। जो नासिक का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि छात्र ने बेडशीट के सहारे छत के पंखे से लटककर जान दे दी। छात्र का फोन परिवार को काफी लंबे समय से नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने उसके एक दोस्त को उसके पास भेजा। जब दोस्त वहां पहुंचा तो छात्र ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दोस्त ने आईआईटी कैंपस के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाने पर उन्होंने छात्र को पंखे से लटका पाया। मृतक एमटेक फाइनल ईयर का छात्र था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version