Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता

अमेरिका का राष्ट्रपति कोई भी हो लेकिन उपराष्ट्रपति का होगा इंडिया कनेक्शन

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस की पत्नी उषा चिलुकुरी भारतीय मूल की हैं. वह सैन फ्रांसिस्को की एक वरिष्ठ वकील हैं. उषा के माता-पिता आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमारू गांव के रहने वाले थे, जो बाद में अमेरिका शिफ्ट हो गए. 

अमेरिका में राष्ट्रपति: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के चलते राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पेंसिलवेनिया में हुए एक जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन में पहुंचे। यहां उन्हें औपचारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना गया। साथ ही ट्रंप ने ओहायो के सीनेटर जेडी वैंस को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना। इस चुनाव में दोनों पार्टियों की ओर से एक बड़ा भारतीय कनेक्शन सामने आया है।

रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस की पत्नी उषा चिलुकुरी भारतीय मूल की हैं। वह सैन फ्रांसिस्को की एक वरिष्ठ वकील हैं। उषा के माता-पिता आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पमारू गांव के रहने वाले हैं।

उषा हिंदू हैं जबकि उनके पति वैंस रोमन कैथोलिक हैं। मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के दौरान जब सीनेटर जेडी वैंस को ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना, उस समय उषा वहीं मौजूद थीं।

उषा का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था, लेकिन उनके माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे, जो बाद में अमेरिका चले गए। उषा ने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास की पढ़ाई की और बाद में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मॉर्डन हिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की।

येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात जेडी वैंस से हुई और दोनों ने 2014 में शादी कर ली। उषा और वैंस ने केंटकी में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं।

उषा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट सहित विभिन्न लॉ फर्म में काम किया है। सिविल लिटिगेशन मामलों को सुलझाने में उन्हें महारत हासिल है। जेडी ने उषा को हर लिहाज से उम्दा पार्टनर बताया है। फिलहाल, वह अपने पति वैंस के चुनाव प्रचार में पूरी तरह से व्यस्त हैं।

अमेरिका का राष्ट्रपति कोई भी हो लेकिन उपराष्ट्रपति का होगा इंडिया कनेक्शन

अमेरिका की राजनीति में कद्दावर नेता हैं भारतीय मूल की कमला हैरिस

वहीं, देश की मौजूदा उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से इस पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी एक बार फिर इस रेस में हैं। वह भी भारतीय मूल की हैं। कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं और उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली अश्वेत महिला भी हैं। उनकी जड़ें भारत और जमैका दोनों जगहों से जुड़ी हैं। कमला की मां भारत से अमेरिका गई थीं जबकि उनके पिता जमैका के रहने वाले हैं।

तमिलनाडु के तिरुवरूर के गांव थुलासेंद्रापुरम में कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन रहती थीं। श्यामला गोपालन मात्र 19 साल की उम्र में भारत से अमेरिका चली गई थीं। कमला हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में हुआ था। कमला हैरिस ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की थी। वह सीनेट के तीन एशियाई अमेरिकी सदस्यों में से एक हैं।

ओबामा के कार्यकाल में वह ‘फीमेल ओबामा’ के नाम से लोकप्रिय थीं। 2003 में वो सैन फ्रांसिस्को की शीर्ष अभियोजक बनीं और 2010 में वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी बनने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत व्यक्ति थीं। 2016 में वह दूसरी अश्वेत महिला के तौर पर यूएस सीनेटर चुनी गईं। टाइम मैग्जीन ने कमला हैरिस को 2020 के लिए ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया था।

ये भी पढ़ें :- अचीविया एजुकेशन चला रहा है रिश्वतखोरी का रैकेट, प्रैक्टिकल अंकों के लिए स्टूडेंट्स से मांगे जा रहे 6500 रुपए, नहीं देने पर फेल कराने की दी जा रही धमकी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version