Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा 9वें इंटरनेशनल हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपो 2026 का समापन, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली पर रहा फोकस Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा

अंसतुष्ट कार्यकर्ताओं से मिले डॉ. उदित राज, जुटाया भारी समर्थन

पूर्व विधायक देंवेद्र यादव, रिठाला विधायक महेंद्र गोयल और मुडंका विधायक धर्मपाल लाकड़ा से की मुलाकात

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. उदित राज इन दिनों अपने लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी विधायकों से मिलकर उनका समर्थन हासिल करने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होने मंगलवार को असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे गिला-शिकवा दूर किए और भारी समर्थन जुटाया। डॉ. उदित राज को आम आदमी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं का भी भारी समर्थन मिल रहा है।

इसी सिलसिले में मंगलवार को डॉ. उदित राज ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य और पूर्व विधायक देवेंद्र यादव, आप पार्टी के रिठाला विधायक महेंद्र गोयल और मुंडका विधायक धर्मपाल लाकड़ा से शिष्टाचार भेंट की। देंवेंद्र यादव ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके डॉ. उदित राज के पक्ष में आते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया। इस बैठक में क्षेत्र के निगम पार्षद, पूर्व पार्षद, निजी सचिव सीएल मौर्य, संजय राज, मीनू राज, मनीष कुमार सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। देवेंद्र यादव ने दूसरे विधायकों के साथ भी मुलाकात कर डॉ. उदित राज को पूर्ण समर्थन देने के लिए कहा और चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श कर उन्हें अधिक से अधिक वोट से जीताने में पूरी ताकत झोकने का निर्देश दिया। इस बैठक के अलावा डॉ. उदित राज ने दादा माई मंदिर नरेला, ग्रोम भोरगढ़, निहाल विहार और गांव नांगलोई में हनुमान जयंती कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसंपर्क कर लोगों का भारी समर्थन हासिल किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version