Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी

वर्ल्ड कप 2023: गिल को हुआ डेंगू, खेलना संदिग्ध, मिल सकता है ईशान को मौका

नई दिल्ली।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो गई है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसे न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत लिया। इसी क्रम में टीम इंडिया 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलकर अपने वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत करने जा रही है। इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ओपनर शुभमन गिल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। वह इस मैच से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि शुभमन में डेंगू के लक्षण देखे गए हैं। बीसीसीआई सूत्र के हवाले से शुभमन चेन्नई में उतरने के बाद से ही तेज बुखार से पीड़ित हैं और उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।

गिल गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से भी गायब थे। हालांकि, बीसीसीआई ने गिल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अगर गिल इस मैच में नहीं खेल पाते हैं तो विश्व कप 2023 के इस पहले मैच में शुभमन की जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है। वर्ल्ड कप 2023 के लिए ईशान किशन को तीसरे ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में जगह मिली है। ओपनर के तौर पर ईशान का प्रदर्शन शानदार है। इस पोजीशन पर बैटिंग करते हुए। किशन ने दोहरा शतक लगाया है। हालांकि शुभमन गिल का न होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल गिल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बता दें कि गिल से पहले ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी चोटिल हो गए थे।

अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद आर अश्विन को विश्व कप 2023 टीम में शामिल किया गया था। आपको बता दें कि अश्विन को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया गया था। इस दौरान दिग्गज ऑफ स्पिनर ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी।

वर्ल्डकप 2023 के लिए टीम इंडिया कुछ इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version