Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

मदास अठावले ने मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात, हरियाणा सरकार से पंचकूला में पार्टी के राज्य कार्यालय के लिए भूखंड आवंटित करने का किया आग्रह

इस अवसर पर हरियाणा आरपीआई(ए) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली (सोनू) भी रहे मौजूद

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

हरियाणा में राजनीतिक समन्वय और गठबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने हरियाणा आरपीआई (ए) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली (सोनू) के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ऊर्जा व आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस बैठक का उद्देश्य आरपीआई (ए) और हरियाणा सरकार के बीच गहरे संबंध स्थापित करना और समावेशी सहयोग को बढ़ावा देना था।

अठावले ने हरियाणा में भाजपा और आरपीआई(ए) के नेताओं के संयुक्त प्रयासों को हालिया चुनावी जीत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूरा किया है। साथ ही, उन्होंने संविधान संशोधन के विपक्षी दलों के दावों को “कांग्रेस द्वारा फैलाए गए निराधार आरोप” बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समावेशी विकास के दृष्टिकोण में जनता के विश्वास की सराहना की।

बैठक के दौरान मनोहर लाल खट्टर ने आश्वासन दिया कि वह आरपीआई(ए) के प्रस्तावों को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायव सिंह सैनी के साथ चर्चा करेंगे। इन प्रस्तावों में से एक पंचकूला में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राज्य कार्यालय के लिए भूखंड आवंटित करने का था। यह कदम हरियाणा में पार्टी की जमीनी उपस्थिति को मजबूत करने और राज्य के लोगों की सेवा के लिए पार्टी की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया गया है।

इस अवसर पर हरियाणा आरपीआई(ए) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली (सोनू) ने गठबंधन के भविष्य को लेकर कहा: “भाजपा और आरपीआई(ए) एनडीए के घटक दल हैं और हमारे बीच हरियाणा में मजबूत तालमेल है। हमें पूरा भरोसा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा फर्स्ट विज़न को हम साकार करेंगे और हरियाणा के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएंगे। प्रगति और समावेशिता के हमारे साझा दृष्टिकोण के साथ, हम प्रत्येक हरियाणा वासी की जरूरतों को पूरा करने और एक समृद्ध राज्य के निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version