Thursday, 15 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका

भारतीय नमो संघ द्वारा आयोजित किया गया जन जागरण एवं सम्मान समारोह

अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की दिलाई शपथ

नई दिल्ली।

राष्ट्र सेवा में समर्पित सामाजिक महा संगठन भारतीय नमो संघ ने कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर एक सभा का आयोजन कर उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई। संघ ने सभी सामाजिक संस्थाओं, जो देश में सामाजिक कार्य कर रही है उनको भी सामाजिक समरसता सम्मान देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजभान कटारिया सदस्य सामाजिक कल्याण मंत्रालय, संयोजक मनोज तोमर मन्नू भैया राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय नमो संघ द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं पूर्व सांसद, श्री एसपी सिंह बघेल केंद्र राज्य मंत्री भारत सरकार, श्री नरेश बंसल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा एवं राज्यसभा सांसद उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ सत्यनारायण जटिया जी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, श्रीमती पूजा कपिल मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, श्री स्वराज विद्वान राष्ट्रीय महामंत्री एस सी मोर्चा भाजपा व प्रोफेसर मीना शर्मा सहित कई विद्वान हस्तिया उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी एवं एस पी सिंह बघेल के वक्तव्य ने सभा में ऊर्जा एवं भारत माता के प्रति जोश जगा दिया। कार्यक्रम के दौरान अनेक विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ” जिस प्रकार अंबेडकर जी कहते थे शिक्षित रहो, संगठित रहो, शिक्षा सभी के लिए समान होनी चाहिए, चाहे वह गरीब का बच्चा हो चाहे अमीर का बच्चा हो, शिक्षा निशुल्क और सभी को बराबर मिलनी चाहिए। हम सभी को भी उनकी तरह ही सोच रखते हुए उनके पदचिन्हों का अनुसरण करना चाहिए। ताकि हमारे देश का विकास और तेजी से हो सके।

कार्यक्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों से आये हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित करने का कार्य भाई मनोज तोमर एवं सूरजभान कटारिया जी के द्वारा किया गया। शिक्षा अभियान एनजीओ की टीम से युवाओं को सम्मानित करने का कार्य भाई मनोज तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय नमो संघ के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया, “हम प्रत्येक वर्ष किस तरह का आयोजन करते रहेंगे आज बाबा साहब हमारे बीच नहीं है पर वह प्रेरणा रूप में हमेशा हमारे जीवन में रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश में दूसरे बाबा साहब के रूप में काम कर रहे हैं। प्रत्येक देशवासियों से अनुरोध है कि उनका देश के विकास कार्यों में सहयोग करें। नरेंद्र मोदी जी बाबा साहब के सपनों को साकार करने में लगे हैं और भारतीय नमो संघ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करने में लगा है। भारतीय नमो संघ 1 जनवरी से देश के सभी नौजवानों को नमो-नमो की शपथ दिलवाने का कार्य करने वाला है। यह शपथ देश को विश्व गुरु बनाने के लिए नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए की जाएगी। भारतीय नमो संघ पूरे देश भर में जन जागरण यात्राएं करेगा और सभी सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेगा।

इस अवसर पर शिक्षा अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप गोदियाल, भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष साक्षी काकरिया, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित, हरियाणा के अध्यक्ष कुलदीप दामिनी, उत्तराखंड के अध्यक्ष सुरेंद्र मोगा सहित तमाम कार्यकर्ता एवं प्रमुख समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version