Wednesday, 23 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार

बिहार के अररिया में हुए प्रोफ़ेसर अपहरण कांड में SIT का गठन, साल भर पुराना है मामला

क्या है पूरा मामला ?

अररिया पुलिस का मामले में रहा था ढुलमुल रवैया

पटना।

बिहार के अररिया ज़िले के बहुचर्चित लॉ कॉलेज प्रोफ़ेशर विपिन किशोर मिश्रा अपहरण कांड में बीते 12 अक्तूबर को पटना हाई कोर्ट की तरफ़ से बिहार सरकार के वकील ने अरारीया एसपी समेत ज़िला के पुलिस महकमे को आड़े हाथों लिया और मामले में रिपोर्ट माँगी है कोर्ट से निर्देश के बाद मामले में एसपी ने SIT का गठन कर दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला साल भर पुराना है जब CKM law college के प्रोफ़ेशर विपिन किशोर मिश्रा को 24 September 2022 को शाम में कॉलेज से हाज़िरी बनाने के बाद अपने ही भतीजे प्रकाश कुमार मिश्रा के द्वारा अपहरण कर लिया गया।

मामले की चश्मदीद गवाह और विपिन मिश्रा की बहन निरुपमा ठाकुर के मुताबिक़ आरोपी प्रकाश मिश्रा 24 सितंबर को विपिन मिश्रा को शाम में निरुपमा के घर से ले गया जब विपिन मिश्रा ने कहा था कि- ‘मैं एक घंटे में आता हूं’ और उसके बाद से आज तक वो घर नहीं पहुँचे। बता दें की विपिन मिश्रा सुपौल ज़िला के बीरपुर निवासी हैं और वो 24 सितंबर को अपने भतीजे प्रकाश मिश्रा, उसके भाई राकेश मिश्रा और इन दोनों भाइयों के पिता भुवन मिश्रा के बार बार कॉल कर बुलाने पर बीरपुर से अररिया आए थे।

25 तारीख़ को अपहृत की पत्नी स्वर्गीय प्रेमलता मिश्रा ने बीरपुर से आकर अररिया थाना में FIR दर्ज करवाई और जब तहक़ीक़ात की गई तो मामले में प्रकाश मिश्रा, राकेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, राजीव मिश्रा, भुवन मिश्रा, अर्जुन आचार्य, बबलू मिश्रा और नीतीश यादव की संलिप्तता होने की बात सामने आई। जिसमें से मात्र एक आरोपी प्रकाश मिश्रा को पुलिस अरेस्ट करने में सफल रही थी लेकिन वो भी पुलिस का सही तरीक़े से तहक़ीक़ात न किए जाने के कारण क़ानूनी दांव पेंच का सहारा लेकर दस महीने बाद बेल पर रिहा हो गया बाक़ी सारे आरोपी आठ महीनों तक भागे रहे।

अररिया पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण आज तक विपिन मिश्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। उनके परिवार में अब बस उनकी एक बेटी और एक बेटा है हो अपने पिता को ढूँढने की लड़ाई लड़ रहे हैं इसी क्रम में उन्होंने पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसपर एक्शन लेते हुए अब पटना हाई कोर्ट की तरफ़ बिहार सरकार के वकील ने अररिया SP से पूरे मामले पर जवाब माँगा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version