Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

फिल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का रोमांटिक गाना ‘ओह माय लव’ हुआ लॉन्च

नई दिल्ली।

SRG फिल्म्स इंटरनेशनल अपने नये गाने ‘ओह माय लव’ के लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित है और उसे उम्मीद है कि फिल्म का यह गाना लोगों के दिलों को छू जाएगा।

इस बेहद मधुर गाने में फिल्म के जरिए अपना डेब्यू करने जा रहे जनमेजाया सिंह और रितुपर्ण सेनगुप्ता का रोमांटिक अंदाज़ देखने को मिलेगा। फिल्म के अन्य सभी गानों की तरह ही ‘ओह माय लव’ भी एक सुमधुर व अविस्मरणीय गीत है। यह गाना समय और किसी निश्चित जगह से परे प्यार की श्रेष्ठता और उसकी अहमियत को दर्शाता है, जो इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है

गौरतलब है कि इस गीत को दिवंगत बप्पी लहिड़ी ने कम्पोज किया है जबकि बाप्पा बी. लहिड़ी ने बड़े ही प्रभावी तरीके से पार्श्व संगीत दिया है। रीमा लहिड़ी इस फिल्म के साथ एसोसिएट म्यूजिक डायरेक्ट के तौर पर जुड़ी हुईं हैं। इस गीत के बोल फिल्म के लेखक और निर्देशक राजन लायलपुरी ने लिखे हैं। उल्लेखनीय है कि उनके लिखे बोल पहले से दिल को छू लेने वाली संगीतमय प्रस्तुति को एक अलग तरह की गहराई प्रदान करते हैं।

इस बेहद रोमांटिक गाने को उम्दा अंदाज़ में बप्पी लहिड़ी और पलक मुच्छाल ने गाया है, जो निश्चित तौर पर लोगों के दिलों-दिमाग पर राज करेगा। यकीनन यह रोमांटिक गाना आने वाले समय में बड़े पैमाने पर सुना जाएगा और हरेक पीढ़ी के लोगों को पसंद आएगा।

‘ओह माय लव’ के लॉन्च के बाद रितुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा, “ओह माय लव बड़ी ही खूबसूरती के साथ प्यार की भावनाओं को व्यक्त करता है। इस गाने के‌ लिए मेरे दिल में विशेष जगह है।”

जनमेजाया सिंह ने ‘ओह माय लव’ गाने का हिस्सा बनने के अपने अनुभव के बारे में कहा, “इस गाने में काम करने का मेरा अनुभव बेहद अद्भुत था। मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि जब इस गाने को सुनने के बाद तमाम लोग इससे एक गहरा लगाव महसूस करेंगे।”

फ़िल्म ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ का निर्माण गोविंद बंसल और रीमा लहिड़ी ने मिलकर किया है और इसे एक बढ़िया निर्देशक के तौर पर‌ अपनी पहचान रखने वाले राजन लायलपुरी ने‌ इस फिल्म डायरेक्ट किया है। फिल्म के‌ सिनेमाटोग्राफर हैं अनिल धंदा, कला निर्देशक हैं प्रदीप सिंह, सह-निर्माता हैं‌ बालकृष्ण श्रीवास्तव, कोरियोग्राफर हैं पप्पू खन्ना, क्रिएटिव हेड हैं भानु सिंह, मिक्सिंग मास्टरिंग का जिम्मा गणेश मनोकरण ने संभाला है, फ़िल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर निकिता श्रीवास्तव हैं, फिल्म का संपादन संजय वर्मा और अशोक श्रीवास्तव ने किया है जबकि वीएफएक्स की जिम्मेदारी रितेश दफ्तरी ने बखूबी निभाई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version