Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

पूर्वी दिल्ली में नर्सिंग स्टाफ की घर में गला रेतकर हत्या, पुलिस को करीबी पर संदेह

नई दिल्ली।

न्यू उस्मानपुर स्थित जगप्रवेश चंद्र अस्पताल परिसर में घर के भीतर ही सीकर, राजस्थान निवासी 37वर्षीय नर्सिंग स्टाफ रामजी लाल कुमावत की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह पत्नी जब सोकर उठी तो पति को बाथरूम के सामने खून से लथपथ पाया। गले पर गहरे कट का निशान था। पति को अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के नजदीक ही वारदात में इस्तेमाल चाकू मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रामजी की हत्या में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस तमाम दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। रामजी लाल की पत्नी सुधा कुमावत के अलावा बाकी परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

वारदात के समय रामजी की पत्नी सुधा और दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि मूलरूप से सीकर निवासी रामजी लाल कुमावत जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत थे। वह अस्पताल परिसर के क्वार्टर नंबर-10, दूसरी मंजिल पर रहते थे। परिवार में पत्नी सुधा कुमावत के अलावा 11 और 8 साल के दो बच्चे हैं। करीब 12 साल पहले रामजी लाल और सुधा की शादी हुई थी। सुधा गौतमपुरी, सीलमपुर के स्कूल में वर्ष 2016 से अतिथि शिक्षिका हैं। कुछ दिनों से परिवार एक शादी में शामिल होने के लिए राजस्थान गया हुआ था। सोमवार देर रात 12:30 बजे परिवार दिल्ली पहुंचा था। दोनों ने बच्चों को कमरे में सुला दिया। इसके बाद करीब एक घंटा दोनों ने बैठकर बातचीत की। बाद में सो गए। इस बीच बुधवार सुबह करीब 6:05 बजे सुधा सोकर उठी तो बाथरूम के सामने पति को खून से लथपथ देखा। अस्पताल ले जाने पर पति को मृत घोषित कर दिया गया।

किसी करीबी पर हत्या का शक

पुलिस को सुधा ने बताया कि सुबह जब वह सोकर उठी तो दरवाजा अंदर से बंद था। पति बाथरूम के बाहर खून से लथपथ थे। शव के पास ही खून से सना चाकू पड़ा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रामजी के आत्महत्या करने की गुंजाइश नहीं है। कोई करीबी हत्या में शामिल हो सकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version