Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की पीटकर हत्या, बड़ी साजिश में पत्नी, ससुर और साले पर केस दर्ज

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या की गई थी। शरीर पर चोटों के कई गंभीर निशान पाए गए हैं। हेड कॉन्स्टेबल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर और साले समेत ससुराल पक्ष के कई अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित खेड़ा जाट थाना मंगलौर निवासी राजपाल सिंह का बेटा रामवीर सिंह (45) दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत था। रामवीर साहिबाबाद क्षेत्र के करहेड़ा स्थित गली नंबर 23 में पत्नी अर्चना और बेटी के साथ रहते थे। शराब पीने की आदत के कारण उनकी आए दिन पत्नी से कहासुनी होती थी। इसी बात को लेकर पत्नी और ससुराल वाले रामवीर के साथ अक्सर मारपीट भी करते थे। इससे तंग आकर कुछ दिन पूर्व रामवीर अपने गांव चला गया था। गुरुवार को ही उसके पिता उसे करहेड़ा स्थित घर पर छोड़कर गए थे। पिता ने बताया कि 30 दिसंबर को रामवीर से उसकी पत्नी का विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने फिर से अपने पिता सुरेश पाल और भाई संदीप को बुला लिया। इस दौरान दोनों ने रामवीर की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में पत्नी उसे इलाज के लिए नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोपहर में किया था भाई को फोन

हेड कॉन्स्टेबल रामवीर का चचेरा भाई विकास एयरफोर्स में नौकरी करता है और दिल्ली में तैनात है। विकास ने बताया कि रामवीर ने सुबह लगभग नौ बजे अपनी मां से बात की थी। दोपहर में तीन बजे उसने छोटे भाई को फोन किया था, लेकिन छोटा भाई किसी कारण से फोन रिसीव नहीं कर पाया। कुछ देर बाद जब उसने वापस फोन किया तो रामवीर का फोन स्विच ऑफ मिला। इसके चलते परिजनों को अनहोनी की आशंका हो गई थी।

उत्तराखंड पुलिस में है छोटा भाई

रामवीर के पिता राजपाल सिंह ने बताया कि उनका छोटा बेटा उत्तराखंड पुलिस में सिपाही है। ड्यूटी पर रहने के चलते वह रामवीर का फोन दोपहर में तीन बजे उठा लेता तो शायद रामवीर अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बता देता। हालांकि ड्यूटी पर होने के चलते वह फोन नहीं उठा पाया।

पत्नी बोली, पिता ने की थी पिटाई

रामवीर के पिता राजपाल सिंह ने बताया कि पूरे मामले को लेकर जब उन्होंने रामवीर की पत्नी अर्चना से बात की तो उसके मुंह से निकल गया कि पिता की पिटाई से उसके पति बेहोश होकर गिर पड़े थे। अर्चना की इसी बात से उनके मन में शक गहरा गया। फिर जब उन्होंने रामवीर का शरीर देखा तो शरीर पर हर जगह चोटों के गहरे निशान दिख रहे थे। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पिता राजपाल सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version