Wednesday, 24 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी WWE की इतिहास बदल देने वाली 7 सबसे बेहतरीन स्टोरीलाइन, जब रिंग में सिर्फ मुकाबले नहीं, बल्कि कहानियां भी लिखी गईं

डॉ. के ए पॉल ने किया अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का विरोध: सभी के लिए समान न्याय की मांग

प्रसिद्ध राजनीतिक नेता और लोकप्रिय धर्म प्रचारक डॉ. के ए पॉल ने हाल ही में अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताया है। अपने बेबाक बयान में डॉ. पॉल ने कानून के चयनात्मक प्रवर्तन पर सवाल उठाए और यह भी चिंताएं जताई कि सत्ता में बैठे प्रभावशाली नेताओं और आम नागरिकों या सितारों के साथ दोहरे मापदंड क्यों अपनाए जाते हैं।

तेलुगु सुपरस्टारअल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। डॉ. पॉल ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित राजनीतिक रैलियों के दौरान—कांदाकुर में आठ मौतें, गुंटूर में तीन मौतें, और पुष्करालु महोत्सव के दौरान 23 मौतें जैसी कई दर्दनाक घटनाएं घट चुकी हैं, तब न तो नायडू से कोई सवाल किया गया, न ही उन्हें गिरफ्तार किया गया, और न ही उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई।

डॉ. पॉल ने कहा, “क्या हो रहा है? ताकतवर राजनेताओं को मौतों और हिंसा के बावजूद कोई सजा नहीं मिलती, जबकि एक अभिनेता को संदेहास्पद परिस्थितियों में गिरफ्तार कर लिया जाता है। जब राजनीतिक रैलियों में मौतें हुईं, तो किसी ने सवाल क्यों नहीं उठाए? अल्लू अर्जुन को अलग क्यों ट्रीट किया जा रहा है?”

उन्होंने आगे कहा, “यह सीधे तौर पर संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है, जो कानून के सामने समानता की बात करता है। यदि अल्लू अर्जुन को तुरंत रिहा नहीं किया गया, तो मैं इस गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए एक जनहित याचिका (PIL) दायर करूंगा।”

डॉ. पॉल ने अपने अधिकारों का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लेख किया, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “मैं इस गिरफ्तारी पर सवाल उठाने के लिए अपनी आवाज़ का उपयोग कर रहा हूं। यह मेरा अधिकार है, और मुझे विश्वास है कि प्रत्येक नागरिक को, चाहे वह किसी भी स्थिति में हो, कानून के सामने समान अधिकार मिलना चाहिए।”

ये भी पढ़ें :- वंदे भारत एक्सप्रेस: टिकटधारियों को सीट नहीं, बिना टिकट वाले आराम से बैठे

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version