Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पापोरी हर्ष के लाइव कॉन्सर्ट ‘द जुगनी स्टोरी’ में संगीत के साथ जीवंत हुईं यादें और भावनाएं JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग UP PET 2026: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में परीक्षा कल से शुरू, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल! जानें नियम और सुरक्षा व्यवस्था Jamia Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बढ़ता विवाद, प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश दिए Ateshgah Fire Temple: अजरबैजान का अनोखा अग्नि मंदिर, जहां मिलते हैं तीन अलग-अलग परंपराओं के निशान DR Congo में इबोला वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, जानें क्यों अहम है टुमैनी अध्ययन जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी पापोरी हर्ष के लाइव कॉन्सर्ट ‘द जुगनी स्टोरी’ में संगीत के साथ जीवंत हुईं यादें और भावनाएं JDU ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को 6 साल के लिए निष्कासित किया, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी मांग UP PET 2026: उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में परीक्षा कल से शुरू, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल! जानें नियम और सुरक्षा व्यवस्था Jamia Protest: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर बढ़ता विवाद, प्रशासन ने कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के आदेश दिए Ateshgah Fire Temple: अजरबैजान का अनोखा अग्नि मंदिर, जहां मिलते हैं तीन अलग-अलग परंपराओं के निशान DR Congo में इबोला वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू, जानें क्यों अहम है टुमैनी अध्ययन जब झूठ भी सच की तरह दिखने लगे: AI डीपफेक के दौर में भारतीय लोकतंत्र और पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौती IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच, महेला जयवर्धने की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

जिस प्लेस्कूल को खोलने का सपना था, उसी में मिली वर्षा की डेडबॉडी

नई दिल्ली।

23 फरवरी को वर्षा पंवार नाम की एक 32 वर्षीय महिला के लापता होने की खबर मिली थी, जिसके बारे में पता चला है कि उसके बिजनेस पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला के बारे में संदेह था कि उसने हरियाणा के सोनीपत में खुदकुशी कर ली लेकिन बुधवार को महिला की लाश नरेला के उसी प्लेस्कूल में मिली, जिसको वह अपने बिजनेस पार्टनर सोहन लाल के साथ खोलने की योजना बना रही थी।

दिल्ली के स्वतंत्र नगर निवासी विजय कुमार के द्वारा 24 फरवरी को नरेला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उनकी बेटी 23 फरवरी को बाइक लेकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। महिला तलाकशुदा थी और अपने पिता के साथ रहती थी। विजय कुमार ने बताया कि उन्हें आखिरी बार उनके बिजनेस पार्टनर सोहन लाल के साथ देखा गया था, जिनके साथ वह नरेला में टिनी ड्रीम बेरी प्लेस्कूल शुरू करने की योजना बना रही थीं।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्लेस्कूल अभी शुरू नहीं हुआ है और इसमें एक बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरा है, जो ऑफिस के रूप में काम करता है और दाईं ओर एक और दुकान है। अधिकारी ने कहा कि विजय कुमार ने 24 फरवरी को अपनी बेटी के मोबाइल फोन पर कॉल किया लेकिन इसे एक अनजान शख्स ने रिसीव किया। उस व्यक्ति ने उनको बताया कि वह सोनीपत के हर्षाना गांव में रेलवे ट्रैक के पास है, जहां एक व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। वीडियो कॉल पर, विजय कुमार ने खुदकुशी करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की पहचान सोहन लाल के रूप में की।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद विजय कुमार तुरंत हर्षाना गांव पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल फोन (मृतका का) लिया। उस वक्त तक सोहन लाल वहां से जा चुका था। इसके बाद मृतका के पिता ने 24 फरवरी को नरेला पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, पिता की मौजूदगी में प्ले स्कूल कैंपस की जांच की गई। हालांकि मुख्य ऑफिस बंद था और ताला लगा हुआ था।

महिला और सोहन लाल के मोबाइल नंबरों को कॉल डिटेल रिकॉर्ड एनालिसिस और लोकेशन की जानकारी के लिए भेजा गया। सोहन लाल की आखिरी लोकेशन हरियाणा के बड़ौत की मिली। मृतका के पिता ने बाद में मकान मालिक की मदद से प्ले स्कूल के कार्यालय का शटर खोला और मुख्य डेस्क के पीछे अपनी बेटी की लाश देखी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद विजय कुमार ने स्थानीय पुलिस को बुलाया, जिसने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतका की गर्दन पर दुपट्टा लिपटा हुआ था। ऐसा लग रह है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई।

मृतका के पार्टनर की भी मिली लाश

पुलिस ने सोहन लाल के ठिकाने की जांच की और सोनीपत जीआरपी से संपर्क करने के बाद पता चला कि 25 फरवरी को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति मृत पाया गया था। उसकी लाश को शवगृह में रखा जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि यह शव सोहन लाल का होने का संदेह है। संदेह है कि सोहन लाल ने उसका (महिला) गला घोंट दिया और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि इस अपराध का मकसद अभी नहीं पता चल सका है। वारदात में हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version