Thursday, 16 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भारत टेक्स 2026 में बिहार पैवेलियन का जलवा बरकरार, तीसरे दिन भी आगंतुकों की रही भारी भीड़ ISIS Supporter Jailed: लखनऊ की NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, ISIS समर्थक राकिब इमाम अंसारी को 5 साल की सजा जब एक छात्रा की पढ़ाई के लिए चलता रहा पूरा रेलवे स्टेशन! जानिए जापान के Kyu-Shirataki Station की चर्चित कहानी भारत की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए PHFI-IPHS तैयार कर रहा है नई पीढ़ी के जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ भारत में हर दिन बंद हो रहे हैं 25 सरकारी स्कूल, भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर उठते नए सवाल Environmental Performance Index 2026: 177 देशों में भारत 176वें स्थान पर, जानिए क्यों पिछड़ा देश का पर्यावरण प्रदर्शन? ‘यहां फेल होना ही एडमिशन की पहली शर्त है’…आखिर क्यों SECMOL में सिर्फ नाकाम छात्रों के लिए खुलते हैं शिक्षा के दरवाजे? ICC ने बदली World Cup की तस्वीर, 2027 वनडे और 2028 टी20 विश्व कप के लिए लागू हुए नए फॉर्मेट और नियम भारत टेक्स 2026 में बिहार पैवेलियन का जलवा बरकरार, तीसरे दिन भी आगंतुकों की रही भारी भीड़ ISIS Supporter Jailed: लखनऊ की NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, ISIS समर्थक राकिब इमाम अंसारी को 5 साल की सजा जब एक छात्रा की पढ़ाई के लिए चलता रहा पूरा रेलवे स्टेशन! जानिए जापान के Kyu-Shirataki Station की चर्चित कहानी भारत की स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए PHFI-IPHS तैयार कर रहा है नई पीढ़ी के जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ भारत में हर दिन बंद हो रहे हैं 25 सरकारी स्कूल, भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर उठते नए सवाल Environmental Performance Index 2026: 177 देशों में भारत 176वें स्थान पर, जानिए क्यों पिछड़ा देश का पर्यावरण प्रदर्शन? ‘यहां फेल होना ही एडमिशन की पहली शर्त है’…आखिर क्यों SECMOL में सिर्फ नाकाम छात्रों के लिए खुलते हैं शिक्षा के दरवाजे? ICC ने बदली World Cup की तस्वीर, 2027 वनडे और 2028 टी20 विश्व कप के लिए लागू हुए नए फॉर्मेट और नियम

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने दिल्ली में मनाया ‘मेरी क्रिसमस’ का जश्न

नई दिल्ली।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आधारित श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित और कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म के हिंदी और तमिल में फिल्माए गए एक नहीं, दो ट्रेलर प्रस्तुत किए हैं। फिल्म चूंकि रिलीज के लिए तैयार है, इसलिए इसके प्रमोशन के सिलसिले में इसकें कलाकार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति, निर्देशक श्रीराम राघवन, निर्माता रमेश तौरानी, ​​संजय राउत्रे, केवल गर्ग और गीतकार वरुण ग्रोवर के साथ राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस मौके पर फिल्म के निर्माता ने पापोन का गाया एक मधुर ट्रैक ‘नज़र तेरी तूफ़ान’ भी रिलीज किया। इस गीत के बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रीतम ने दिया है। बता दें कि इस मधुर गीत में पहली बार प्रीतम और वरुण ग्रोवर एक साथ आ रहे हैं! यह फिल्म सिनेप्रेमियों को जनवरी की ठंड के साथ-साथ रोमांच का भी वादा करती है।

हिंदी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैसी प्रतिभाएं हैं, जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, कविन जय बाबू और राजेश विलियम्स जैसे दिग्गज हैं। दोनों संस्करणों में राधिका आप्टे और अश्विनी कालसेकर का विशेष कैमियो है। रमेश तौरानी, ​​संजय राउत्रे, जया तौरानी और केवल गर्ग द्वारा निर्मित ‘मेरी क्रिसमस’ टिप्स फिल्म्स और मैचबॉक्स पिक्चर्स के बीच पहली सहयोगात्मक फिल्म है। उच्च गुणवत्ता वाला मनोरंजन के लिए दर्शक इस फिल्म के साथ वास्तव में रोमांचक सवारी की उम्मीद कर सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version