कांवड़ यात्रा के कारण ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कालिंदी कुंज से नोएडा की एक लेन आज से बंद

ट्रैफिक

नई दिल्ली।

नोएडा में मे लगा ट्रैफिक:-

नोएडा में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है, जिससे कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। आज से कालिंदी कुंज से नोएडा की ओर आने वाली एक लेन बंद कर दी जाएगी। इस वजह से महामाया फ्लाईओवर के बीच यातायात का दबाव बढ़ जाएगा।

दिल्ली से आने वाला ट्रैफिक अब दो लेन में होगा। डायवर्जन लागू होने के बाद पुल का एक हिस्सा बंद कर दिया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को केवल एक लेन से ही निकलना होगा। दिल्ली कालिंदी कुंज से ओखला बर्ड सेंचुरी तक वाहन चालक एक लेन में यात्रा करेंगे।

सेक्टर-16 फिल्म सिटी की ओर जाने वाला मार्ग फिलहाल बंद है, क्योंकि सेक्टर-95 फर्नीचर मार्केट के पास निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कारण वाहन चालकों को सेक्टर-37, बोटेनिकल गार्डन, सेक्टर-18 होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है।

डायवर्जन के कारण चिल्ला रेड लाइट से पक्षी विहार गेट तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। सेक्टर-14ए शनि मंदिर से ओखला बर्ड सेंचुरी होते हुए केवल कांवड़ ले जाने वाले और शिविर लगाने से संबंधित लोगों को छूट दी गई है।

चिल्ला बॉर्डर के पास स्थायी बूथ बनाए गए हैं, और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निगरानी के लिए लगाई गई है। कालिंदी कुंज, डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर, छिजारसी, और मॉडल टाउन के पास यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है। कांवड़ियों का जत्था गुजरने के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को रोककर उन्हें रास्ता दिखाने का काम करते हैं।

इसे भी पढे:-

गगनयान: मिशन से पहले ही भारत का एक गगनयात्री जाएगा अंतरिक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version