आप को छोड़ भाजपा से जुड़े गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी डॉ. पंकज गुप्ता

उत्तराखंड के प्रचारक के रूप में संभाल रहे थे आम आदमी पार्टी में जिम्मेदारी

नई दिल्ली।

माउंट एवरेस्ट पर अपनी टीम के साथ दो बार फैशन शो कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले डॉ. पंकज गुप्ता ने आम आदमी पार्टी(आप) का साथ छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रभावित होकर अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश प्रभु श्रीराम की भक्ति के रंग में सराबोर है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की राष्ट्रवाद की विचारधारा की वजह से ही आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा से जुड़ें हैं। क्योंकि उनकी विचारधारा की वजह से अयोध्या में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा से पूरा देश जुड़ गया है। वह भी उनकी इस विचारधारा से प्रभावित हुए हैं। इसलिए अब पार्टी राष्ट्र के लिए जो भी जिम्मेदारी उनको देगी वह उसे ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।

बता दें कि डॉ. पंकज गुप्ता आप पार्टी में उत्तराखंड के प्रचारक के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्होंने अमेरिका से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और वह इकलौते भारतीय है जो मिलान फैशन कैपिटल में पंजीकृत हैं। पंकज ने 26 जनवरी 2020 को माउंट एवरेस्ट पर 5 हजार 340 मीटर ऊचाई पर फैशन शो कर पहला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। और 30 सितंबर 2021 को दूसरा फैशन शो 5 हजार 500 मीटर की ऊंचाई पर कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा वह सोशल वर्कर के रूप में भी एक्टिव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version