Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज ने आप नेता संजय सिंह से की मुलाकात, लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के मुद्दे पर हुई चर्चा

नई दिल्ली।

उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. उदित राज ने शनिवार को आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में दिल्ली में जीत हासिल करने के मुद्दे पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर एकजुट होकर हल निकालने के संबंध में बातचीत की। डॉ. उदित राज उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस गठबंधन को धार देने का काम कर रहे हैं। वह इसके तहत ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। साथ ही लोगों से एक जुट होकर वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

बता दें कि डॉ. उदित राज कांग्रेस-आप के विशिष्ट पदाधिकारियों को साथ लेकर चल रहे हैं। वह गठबंधन में दोनो पार्टनर के अपने-अपने वोटरों तक तालमेल बैठाने, फ्लोटिंग वोटर को अपनी मजबूत लड़ाई का संदेश पहुंचाने, दोनों पार्टियों की हर क्षेत्र में एकजुटता दिखाने की कोशिश में लगे हुए हैं। डॉ. उदित राज का कार्यकर्ताओं से कहना है कि इस गठबंधन का साफ तौर पर इन चुनाव में फायदा मिलेगा। इसके तहत दोनों पार्टियों को एकजुट होकर जनता तक सही संदेश देने की जरूरत है। क्योंकि आम आदमी पार्टी के वोट कांग्रेस को ट्रांसफर होंगे और कांग्रेस के वोट आम आदमी पार्टी को। इसके तहत ही इन चुनावों को लेकर सही कार्य और वोटरों को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। इसके लिए वह बूथ लेवल मैनेजमेंट को तरजीह भी दे रहे हैं। संजय सिंह से मुलाकात के बाद डॉ. उदित राज ने कामगार और कर्मचारी कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता की, इस बैठक का आयोजन विनोद पंवार ने किया। कांग्रेस दिल्ली मुख्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों से संपर्क साध उन्हें अपने मैनिफेस्टो से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version