Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

आईजी एयरपोर्ट पर ‘कबूतरबाजी’, फर्जी दस्तावेजों पर लंदन के लिए टेक ऑफ कर गए दो यात्री

1 यात्री के साथ पकड़े गए एयर इंडिया SATS के 4 कर्मी

नई दिल्ली।

मानव तस्करी के शक में फ्रांस से 26 दिसंबर की सुबह 276 यात्रियों को वापस लेकर लौटी ‘डंकी फ्लाइट’ जैसा मामला दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सामने आया। यहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लंदन जाने की कोशिश कर रहे एक यात्री को पकड़ लिया गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि दो यात्री फर्जी दस्तावेजों के सहारे आईजी एयरपोर्ट के टी-3 से इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम टेक ऑफ करने में कामयाब हो गए। आईजी एयरपोर्ट पर यह मामला 27 दिसंबर की दोपहर को सामने आया। जब CISF ने पकड़े गए आरोपी यात्री दिलजोत सिंह को डिर्पाचर गेट नंबर-5 के पास बैठा देखा। यात्री की गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए उसकी तलाशी ली गई। उसके पास कुछ नहीं मिला। उसने बताया कि वह टी-3 से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर-एआई-113 में सवार होगा। लेकिन फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद भी वह टी-3 पर ही दिखाई दिया। इसके बाद उसके टी-3 में आने से लेकर उस समय तक की CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई।

एयर इंडिया SATS के कर्मचारी शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह यात्री इमिग्रेशन क्लियर कराने के लिए सामान्य यात्रियों वाले काउंटर पर न जाकर F-11 नाम के उस काउंटर पर गया था। जहां क्रू अपना क्लियरेंस कराता है। वहां इसके दस्तावेज की जांच करते हुए कुछ कर्मचारी दिखाई दिए। जांच में पता लगा कि एयर इंडिया SATS के चार कर्मचारी कबूतरबाजी के इस मामले में शामिल थे। जिन्होंने 40 से 80 हजार रुपये प्रति व्यक्ति लेते हुए इसकी सीमेन परमिट पर इमिग्रेशन क्लियरेंस कराने की कोशिश की थी। लेकिन यह हो नहीं पाया था। इसके बाद आरोपी यात्री की निशानदेही पर CISF ने एयर इंडिया SATS के भी चारों स्टाफ को पकड़ लिया। मामले में एयरलाइंस के कुछ अन्य कर्मचारी और अन्य स्टाफ के भी शामिल होने का शक है।

दो यात्री लंदन के लिए कर गए टेक ऑफ

पूछताछ में पता लगा कि यह केवल एक यात्री का मामला नहीं था, बल्कि कबूतरबाजी मामले में दो अन्य यात्री तो लंदन के लिए टेक ऑफ कर भी गए। विदेश मंत्रालय की मदद से लंदन पहुंचे दोनों यात्रियों को वापस भारत डिपोर्ट कराने का काम किया जा रहा है। आईजी एयरपोर्ट पुलिस के साथ ही मामले में आईब और इमिग्रेशन भी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।

एआईएसएटीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘27 दिसंबर, 2023 को दिल्ली हवाई अड्डा प्राधिकरण एवं सीआईएसएफ के साथ मिलकर एआईएसएटीएस दिल्ली हवाई अड्डे पर चल रही मानव तस्करी को रोकने और उसे सामने लाने के अभियान का हिस्सा थी।’ उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में साथ देने वाले कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version