Monday, 12 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील World Mental Health Day 2026: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कितना जरूरी, जानें भारत समेत दुनिया के अलग-अलग देशों में क्या हैं कानून छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को बड़ी राहत, खरीद दर पर 70 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा; पुराने भुगतान पर भी मिलेगा फायदा WWE Money in the Bank 2026: रोमन रेंस से लेकर ब्रॉन ब्रेकर तक, जानें कौन जीतेगा ब्रीफकेस और कौन बचाएगा खिताब Other Mommy Day 1 Collection: जेसिका चैस्टेन की हॉरर फिल्म को मिला कैसा रिस्पॉन्स, भारत में पहले दिन कमाए इतने रुपये Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया, CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल डॉ. के. ए. पॉल ने राहुल गांधी को दिया 30 दिन का अल्टीमेटम

अमेजन एम एक्स से शुरू कीजिए प्यार के प्रोफेसर से लव सीखना

नई दिल्ली, (न्यूज आफ द डे)

नई दिल्ली के बिग ओडियन मल्टीप्लेक्स पर अमेजन एम एक्स पर इस वेलेंटाइन डे से शुरू हो रही नई लव रोमांच और कॉमेडी सीरीज प्यार का प्रोफेसर का स्पेशल रेड कारपेट शो हुआ तो यहां दिल्ली फैशन मॉडलिंग और स्टेज जगत के कई नामचीन चेहरों की मौजूदगी ने यह तो साबित कर ही दिया कि दर्शको की हर क्लास में इस प्यार मस्ती भरी सीरीज का किस बैचेनी से इंतजार है।

युवा निर्देशक अक्षय चौबे और यंग राइटर प्रणव सचदेव ,अश्विन वर्मन एवं अक्षय चौबे ने इस सीरीज को लव को सीखने और इसे उन पुरुषों को अगर चालू शब्दों में कहा जाए तो लड़कियां कैसे पटाई जाए के फार्मूले पर बनी इस सीरीज को दिल्ली एनसीआर की बेहद खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया और पहले से प्लानिंग कर लिया था। ऐसे बोल्ड सब्जेक्ट पर बनी इस सीरीज को वेलेंटाइन डे के खास मौके पर ऑन एयर किया जाए और जब इस सीरीज के पहले दो एपिसोड इस मल्टीप्लेक्स में दिखाए गए तो हॉल में मौजूद हर उम्र समूह के दर्शको ने जमकर तालियां बजाकर यहां मौजूद इस सीरीज के मेकर और स्टार्स को यह जता दिया कि उनका यह प्रयास पूरी तरह से सफल और कामयाब है।

इस सीरीज में संदीपा धर और प्रणव सचदेव की लोकप्रिय जोड़ी लीड किरदार में है तो वहीं महेश बलराज, अलीशा चोपड़ा, बबला कोचर जैसे अनुभवी कलाकारों की मंझी हुई एक्टिंग ने इस सीरीज को और शानदार बना दिया।

अगर हम प्यार का प्रोफेसर की स्टोरी की बात करे तो यह कहानी दिल्ली की एक मिडिल क्लास फैमिली के युवा वैभव की है वैभव ने बचपन से ही अपने मम्मी डैडी के बीच की दूरियां और हर छोटी छोटी बात पर तकरार के बीच अपना बचपन गुजारा, डैडी के साथ एक दूसरे के विचारों के पूर्ण विरोधाभास के बावजूद वैभव ने अपनी राह खुद ही चुनी। अब वैभव ऐसे पुरुषों को जो आत्मविश्वास की कमी के चलते लड़कियों से बात तक नहीं कर पाते उन्हें बॉडी लैंग्वेज और लड़की के साथ डेटिंग कैसे की जाए सीखा रहा है वैभव की ऐसी कोचिंग की क्लास नाइट में चलती है।

वैभव की लाइफ में अप्रत्याशित मोड़ उस वक्त आता है जब एक ऐसा बेहद गुस्सैल राजनेता जो चुनाव को जितना तो चाहता है लेकिन अपने विरोधी के हाथ पांव तुड़वाने से भी पीछे नहीं हटता, अब वैभव को इसी नेता की बॉडी लैंग्वेज और उसका टोटली स्टाइल चेंज करने का काम मिलता है अपने से आधे उम्र की खूबसूरत कमसिन नेता जी जीव बीवी मल्लिका भी अपने हसबैंड को बदलने में लगी है, जिससे वह राजनीति के मैदान में उतरकर चुनाव जीत सके क्या मल्लिका और वैभव इस गुस्सैल और अपनी गुंडा ब्रिगेड के दम पर चुनाव जीतने का सपना देख रहे इस नेता जी को यह दोनों बदल पाते है यह जानने के लिए आप प्यार के प्रोफेसर से मिलिए। बेशक इस सीरीज को मेकर ने 16 साल से अधिक आयु वर्ग उम्र के दर्शको की के श्रेणी के लिए बनाया है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं कि हम इस प्यार के प्रोफेसर से इस से कम उम्र के दर्शको के लिए गलत माने या उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version