Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, 242 लोग थे सवार

गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में एक बड़ा हवाई हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की लंदन (गैटविक) जा रही फ्लाइट AI 171 आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। यह घटना दोपहर 1:38 बजे विमान के टेकऑफ के महज पांच मिनट बाद घटी।

दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान बोइंग 787 (VT-ANB) था, जिसे कैप्टन सुमीत सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर संचालित कर रहे थे। कैप्टन सभरवाल के पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था, जबकि कुंदर के पास 1100 घंटे का। डीजीसीए सूत्रों के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से उड़ान भरते ही मेडे (आपातकालीन) सिग्नल भेजा, लेकिन उसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कोई संपर्क नहीं हो पाया। विमान हवाई अड्डे की सीमा से बाहर जमीन पर आ गिरा, और स्थान पर घना काला धुआं देखा गया।

प्रधानमंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की तत्काल प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात कर स्थिति की जानकारी ली। मंत्री नायडू ने कहा कि वे स्वयं राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी एजेंसियों को त्वरित राहत पहुंचाने और घटनाक्रम पर लगातार अपडेट देने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल और संबंधित संस्थान हाई अलर्ट पर हैं।

टाटा समूह की प्रतिक्रिया और आपातकालीन सहायता केंद्र सक्रिय
टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा, “हमारी प्राथमिकता पीड़ितों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करना है। हमारी आपातकालीन टीमें सक्रिय हैं और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।” यात्रियों के परिजनों के लिए विशेष सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।

बचाव अभियान जारी, स्थिति पर नजर
घटनास्थल पर बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी मिलने पर आगे अपडेट साझा किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- कोविड-19 का एक विशेष प्रोटीन स्वस्थ कोशिकाओं पर करता है हमला, इजरायली वैज्ञानिकों ने शोध में किया बड़ा खुलासा

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।