Thursday, 03 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘समर्पण: दीनदयाल उपाध्याय’ के गुजराती संस्करण का विमोचन, एकात्म मानव दर्शन पर राष्ट्रीय सेमिनार Bigg Boss 20: कौन हैं नितीश राजपूत? रिसर्च-बेस्ड वीडियो से बनाई पहचान, अब सलमान खान के शो में एंट्री की चर्चा Trump $1 Coin: ट्रंप के चेहरे वाला 1 डॉलर का सिक्का लॉन्च, अमेरिकी मुद्रा पर पहली बार दिखेगा मौजूदा राष्ट्रपति का चेहरा सितंबर में मनोरंजन का डबल धमाका! ‘गांधारी’ से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ तक, ये 8 फिल्में-सीरीज देंगी मनोरंजन का फुल डोज अभिनंदन वर्धमान की नई उड़ान! रिटायरमेंट के बाद FLY91 से जुड़े, कमर्शियल पायलट के रूप में संभालेंगे कॉकपिट India GDP Debate: 7.8% की ग्रोथ पर रघुराम राजन ने उठाए सवाल, नौकरियों और निवेश जैसे मुद्दों पर जताई चिंता Women’s Champions Trophy 2027: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे मुकाबले दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘आचारशाला’ का आयोजन, युवा, लोकतंत्र और भारत के भविष्य पर हुई चर्चा ‘समर्पण: दीनदयाल उपाध्याय’ के गुजराती संस्करण का विमोचन, एकात्म मानव दर्शन पर राष्ट्रीय सेमिनार Bigg Boss 20: कौन हैं नितीश राजपूत? रिसर्च-बेस्ड वीडियो से बनाई पहचान, अब सलमान खान के शो में एंट्री की चर्चा Trump $1 Coin: ट्रंप के चेहरे वाला 1 डॉलर का सिक्का लॉन्च, अमेरिकी मुद्रा पर पहली बार दिखेगा मौजूदा राष्ट्रपति का चेहरा सितंबर में मनोरंजन का डबल धमाका! ‘गांधारी’ से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ तक, ये 8 फिल्में-सीरीज देंगी मनोरंजन का फुल डोज अभिनंदन वर्धमान की नई उड़ान! रिटायरमेंट के बाद FLY91 से जुड़े, कमर्शियल पायलट के रूप में संभालेंगे कॉकपिट India GDP Debate: 7.8% की ग्रोथ पर रघुराम राजन ने उठाए सवाल, नौकरियों और निवेश जैसे मुद्दों पर जताई चिंता Women’s Champions Trophy 2027: भारत में होगी पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 14 से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे मुकाबले दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘आचारशाला’ का आयोजन, युवा, लोकतंत्र और भारत के भविष्य पर हुई चर्चा

सुगम्य भारत अभियान: देश के 100 शहरों का होगा कायाकल्प, आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और आवास एवम शहरी मंत्रालय ने कसी कमर

सरकारी संस्थानों को जागरूक करने पर रहेगा जोर

नई दिल्ली।

देश के 100 शहरों को आने वाले वर्षों में बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुगम व समावेशी बनाने के लिए आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक जूही राजपूत और स्मार्ट सिटीज मिशन के संयुक्त सचिव राहुल कपूर ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बता दें कि साल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘सुगम्य भारत अभियान’ के तहत यह पहल दिव्यांगों के लिए बाधा मुक्त शहरी विकास का समर्थन करती है। साथ ही यह सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने की दिशा में भारतीय शहरों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

गौरतलब है कि ‘एक्सेसिबल सिटीज’ आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा अपने प्लेटफॉर्म ‘अलायंस फॉर इंक्लूजन एंड एक्सेसिबिलिटी’ के माध्यम से शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य स्मार्ट सिटीज मिशन के सहयोग से 100 शहरों को उनके इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में यूनिवर्सल (सार्वभौमिक) डिजाइन सिद्धांतों को लागू करना है। जिसके तहत इन शहरों में आवासीय और वाणिज्यिक भवन, सार्वजनिक स्थान, सड़कें, पार्क, खुले और मनोरंजक स्थान आदि शामिल हैं।

इस योजना के पहले चरण में पूरा फोकस इन शहरों को शॉर्टलिस्ट करने और सार्वभौमिक डिजाइन विनिर्देशों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर सरकारी संस्थानों में जागरूकता पैदा करने पर होगा, जबकि दूसरे चरण में भविष्य की सभी परियोजनाओं में डिजाइन और मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक संस्थागत तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस अवसर पर आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की संस्थापक जूही राजपूत ने कहा कि विभिन्न अवसंरचना परियोजनाओं में सुगमता के लिए ‘सुगम्य भारत’ सर्टिफिकेट ‘यूनिवर्सल डिजाइन’ सिद्धांतों और मानकों के अनुपालन में विकसित परियोजनाओं को प्रदान किया जाएगा। वहीं स्मार्ट सिटीज मिशन के संयुक्त सचिव और मिशन के निदेशक राहुल कपूर ने इस मौके पर आई फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा की गई पहल की सराहना की और इसे लेकर स्मार्ट सिटीज मिशन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version