Thursday, 15 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाइजैक अलर्ट के बाद मचा हड़कंप, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका

पुरानी पेंशन बहाली की मांग: तेज बारिश में भी कर्मचारियों ने जंतर मंतर पर लगाए नारे, सरकार को दी चेतावनी

नई दिल्ली।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली और केंद्र शासित राज्यों के कर्मचारियों के संगठन ने जंतर मंतर पर तेज बारिश में भी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और चेतावनी दी। भयंकर बारिश में भी जंतर मंतर पर हजारों सरकारी कर्मचारी डटे रहे और प्रधानमंत्री मोदी जी से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए सरकार को चेताया।

पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर डॉ. मंजीत सिंह पटेल के आवाह्न पर ये धरना जंतर मंतर पर दिया जा रहा है। जंतर-मंतर पर हुए इस आंदोलन में दिल्ली के तकरीबन 50 कर्मचारी संगठन शामिल हुए हैं, जिनमें दिल्ली नर्सेज फेडरेशन सेंट्रल गवर्नमेंट, हॉस्पिटल्स नर्सेज फेडरेशन के साथ-साथ दिल्ली के तमाम शिक्षक संगठन भी शामिल रहे। धरने के दौरान सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर पुरानी पेंशन जल्द बहाल नहीं की जाती तो लोकसभा चुनाव 2024 में सरकारी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ वोट फॉर ओपीएस कैंपेन चलाएंगे।

आंदोलन में प्रमुख रूप से लीलाधर रामचंदानी, जितेंद्र रामचंद्र मोगा, नवीन जाट, सुधीर, रूप जी, प्रदीप डागर, कुलदीप खत्री, आकिल अख्तर, दिलीप कुमार, विनोद यादव, कुलदीप काद्यान, सतेंद्र नागर, बीसी शर्मा, ऋषिपाल तोमर, इंटक नेता सत्यव्रत पुनिया, बाबूराम तोमर, दलबीर राठी, योगेश अहलावत आदि नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेलवे मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशांत पन्ना और उनकी टीम के द्वारा किया गया। डॉ. मनजीत सिंह पटेल ने कहा की भारत सरकार को 2 महीने का अल्टीमेटम दिया जाता है कि वह तत्काल प्रभाव से देश के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करें नहीं तो उनका अगला कदम संसद का मार्च होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version