Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया 28 Years of ‘Dil Se…’: जब प्यार, आतंक और राजनीति को मणिरत्नम ने दी एक नई सिनेमाई भाषा

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन की महारैली, दिल्ली पुलिस ने रखी ये शर्त

नई दिल्ली।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। वहीं, अब इस मामले में 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगने जा रहा है।

आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDI गठबंधन की रैली के लिए चुनाव आयोग और पुलिस से इजाजत मिल गई है। हालांकि पुलिस ने मंजूरी देते वक्त एक शर्त भी रखी है। आयोजकों को यह साफ कर दिया गया है कि रैली में 20 हजार से ज्यादा लोग नहीं आएंगे। INDI अलायंस के बैनर तले होने जा रही इस रैली का मुख्य स्लोगन ‘तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ’ होगा।

INDI गठबंधन के कई नेता होंगे रैली में शामिल

सूत्रों के मुताबिक, इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, डेरेक ओ ब्रायन तिरुचि शिवा, फारूक अब्दुल्ला, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, सीताराम येचुरी, डी राजा सहित गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।

रैली में शामिल हो सकती हैं केजरीवाल की पत्नी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ही पार्टी ही उम्मीद हैं। हालांकि, वह पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। मगर अब 31 मार्च को वह पहली बार किसी राजनीतिक मंच से अपना भाषण दे सकती हैं। सुनीता केजरीवाल मंच से बोलने की पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में उनकी सक्रियता बढ़ चुकी है।

अरविंद केजरीवाल पर क्‍या है आरोप?

अरविंद केजरीवाल को दिल्‍ली शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में कुल दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सीबीआई भ्रष्‍टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग एक्‍ट के तहत जांच में जुटी है। सीएम केजरीवाल को ईडी के केस में 21 मार्च को अरेस्‍ट किया गया था। चार दिन की अतिरिक्‍त कस्‍टडी मिलने के बाद अब ईडी सीएम को एक अप्रैल को कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। सीएम पर आरोप है कि उन्‍होंने गोवा चुनाव को फंड करने के लिए दिल्‍ली शराब नीति बनाई, जिसमें साउथ लॉबी को फायदा पहुंचाया गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।