Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें

अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़: दिल्ली में चल रहा था कैंसर की नकली दवा बनाने का कारोबार, पुलिस ने 7 किए गिरफ्तार

नई दिल्ली।

दिल्ली-एनसीआर में नकली दवा बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाइयां बनाने और सप्लाई करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इनमें दिल्ली के कैंसर के जाने माने अस्पताल के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी आरोपी कैंसर के 1.96 लाख रुपये के इंजेक्शन में नकली दवाइयां भरकर बेचते थे। कैंसर की इन नकली दवाईयों को फार्मासिस्ट सिर्फ देश ही नहीं बल्कि चीन और अमेरिका जैसे देशों में भी सप्लाई करते थे।

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से 89 लाख रुपये नकद, 18 हजार रुपये के डॉलर और चार करोड़ रुपये की 7 अंतरराष्ट्रीय और 2 भारतीय ब्रांडों की नकली कैंसर दवाएं बरामद की है। स्पेशल सीपी क्राइम ब्रांच शालिनी सिंह के मुताबिक तीन महीने की जांच के बाद उनकी टीम ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने दिल्ली-एनसीआर में 7- 8 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। रेड के दौरान डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स, मोती नगर के दो फ्लैट में नकली दवाइयां बनाते हुए पकड़ी गईं।

कैंसर की दवा की खाली शीशियों मे भरी जाती थी नकली दवा

पुलिस ने बताया कि यहां पर विफिल जैन नाम के एक आरोपी ने दवा और इंजेक्शन लगाने की यूनिट लगाई हुई थी। विफिल जैन ही नकली दवा के इस रैकेट का सरगना है। इन जगहों पर नकली कैंसर की दवा को शीशियों को फिर से भरने और बनाने के लिए यानि रीफिलिंग और पैकेजिंग का काम किया था जाता था। पुलिस ने फ्लेट्स से 3 कैप सीलिंग मशीनें, 1 हीट गन मशीन और 197 खाली शीशियां बरामद की हैं। नीरज चौहान नाम के एक आरोपी ने गुरुग्राम के एक फ्लैट में नकली कैंसर इंजेक्शन और शीशियों का बड़ा जखीरा जमा कर रखा था। पुलिस को यहां पर नकली कैंसर इंजेक्शनों की 137 शीशियां, 519 खाली शीशियां और शीशियों के 864 खाली पैकेजिंग बॉक्स मिले हैं। नीरज की निशानदेही पर उसके चचेरे भाई तुषार चौहान को भी गिरफ्तार किया गया, वह भी इस सप्लाई चेन में शामिल था।

मेडिकल से जुड़े हैं सभी आरोपी

दिल्ली के यमुना विहार से परवेज़ नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया, वह विफिल जैन के लिए खाली शीशियों की व्यवस्था करता था। उसके कब्जे से 20 खाली शीशियां बरामद हुईं। वहीं दिल्ली स्थित कैंसर अस्पताल के दो कर्मचारी कोमल तिवारी और अभिनय कोहली को भी गिरफ्तार किया गया। ये लोग अस्पताल में खाली हुई शीशियों को इन आरोपियों को उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने नकली दवा का रैकेट चलाने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम विफिल जैन, सूरज शत, नीरज चौहान , परवेज़, कोमल तिवारी, अभिनय कोहली और तुषार चौहान हैं। सभी आरोपी किसी न किसी तरह से मेडिकल से जुड़े हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version