Tuesday, 25 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

श्रद्धा और प्रेम के बीच मंदाकिनी बोरा की आवाज का जादू :राम को लाने वाले आयेंगे, वीडियो एलबम रामभक्तों को किया समर्पित

नई दिल्ली।

प्रभु राम जी के रंग में रंगे माहोल में विख्यात गायिका मंदाकिनी बोरा ने भी संगीत अपनी जादुई आवाज के साथ प्रभु श्री राम को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सिंगर लोकेश गर्ग के साथ एक ऐसी वीडियो एलबम राम को लाने वाले आयेंगे को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के बीच राम भक्तो को समर्पित किया।

इस भव्य शाम का सारा वातावरण ही रामममय था , जहां स्टेज पर प्रभु श्री राम जी का भव्य पट्टका पहने विश्व हिंदू परिषद के नेता आसीन थे वही टी-सीरीज के गुलशन कुमार के भाई दर्शन कुमार भी इस शाम अन्य गणमान्य मेहमानों के साथ इस बेहतरीन विडियो एल्बम की रिलीज के अवसर पर मौजूद रहे। यहां मौजूद मीडिया से बात करते हुए सिंगर मंदाकिनी बोरा ने बताया बरसो से रामभक्तो पर हो रहे सरकारी दमन चक्र को मैने देखा, कारसेवको को गोलियां से भून देनी वाली सरकार का दमन चक्र देखा लेकिन उस जुल्म और दमन चक्र के बावजूद राम भक्तो का संघर्ष कभी थमा नहीं कभी राम भक्तो ने हार नहीं मानी और फिर देश के लोकप्रिय प्रदानमंत्री मोदी जी और योगी जी ने न्यायपालिका का पूर्ण सम्मान करते हुए राम जी की नगरी में प्रभु श्री राम का ऐसा भव्य मंदिर बनवाया जिसमे राम लला के दर्शन करने देश के हर कोने से ही नही विदेशों से भी लाखों राम भक्त अयोध्या आ रहे है ।

मंदाकिनी ने आगे कहा ऐसे राममय माहौल में हमने भी संगीत के माध्यम से श्री राम को अपने श्रद्धा सुमन पेश करने का फैसला किया और लोकेश गर्ग के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया, और अरविंद शंकर के साथ राम को लाने वाले आयेंगे वीडियो एल्बम की प्लानिंग शुरु की, एल्बम की शूटिंग हमने किसी स्टूडियो में सेट लगाकर नही की बल्कि अयोध्या के हर उस कोने तक गीत को शूट करने पहुंचे जहां जहां प्रभु श्री राम के नाम का उल्लेख रहा, एक दो नही बल्कि सात दिन हमने अयोध्या के अलावा उतराखंड की अलग अलग लोकेशन पर इसकी शूटिंग की आश्रमों में जाकर साधू संतो का आशीर्वाद लिया और उनसे प्रार्थना करी कि वह भी इस एल्बम को अपना आशीर्वाद प्रदान करे सरयू नदी में नावों पर भगवा ध्वज लगाकर इन साधु संतो के साथ इस एल्बम को शूट किया तो ऑडियो की बेस्ट क्वालिटी के लिए 250 ट्रैक साउंड सिस्टम प्रयोग किया।

सिंगर मंदाकिनी बोरा और लोकेश गर्ग ने बताया इस एल्बम को हमने प्रभु श्री राम के साथ मोदी जी और योगी जी की जोड़ी को समर्पित किया है क्योंकि इन दोनो के आशिर्वाद के बिना ऐसा भव्य प्रभु अगर श्री राम का मंदिर बनना असंभव था।

इस भव्य कार्यक्रम मंदाकिनी प्रोडक्शन और डे एंड डेज एंटरटेनमेंट से श्री विजय तिवारी नरेश शाह , म्यूजिक डायरेक्टर जावेद हुसैन , कपिल खन्ना (अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), श्री लोकेश मुनि जी (अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, अहिंसा विश्व भारती), माननीय श्री श्री कृष्ण शाह विद्यार्थी जी महाराज (महामंडलेश्वर अखिल भारतीय वाल्मीकि मंदिर अखाड़ा), धर्म गुरु रंजीत महाराज जी, आचार्य शैलेश तिवारी जी (ज्योतिषाचार्य और कुबेर यंत्र सिद्ध पीठ) और दर्शन कुमार आदि की विशिष्ट उपस्थिति रही।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version