Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आठवले ) का ऐलान: गठबंधन के तहत सहमति बनी तो हरियाणा में 2 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, नहीं तो 8-10 सीट पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा से चर्चा है जारी

जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना पार्टी का उद्देश्य

नई दिल्ली।

दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष मंजू छिब्बर और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे पर चर्चा जारी है और अगर भाजपा के साथ सीटों पर सहमति नहीं बनती है, तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) 8 से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाकी के 80 सीटों पर बीजेपी का उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सहमति बनती है तो पार्टी 2 सीटों मुलाना और नीलोखेड़ी पर चुनाव लड़ेगी।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) की नॉर्थ इंडिया अध्यक्ष मंजू छिब्बर ने कहा, “हम हरियाणा में 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर हमें बीजेपी 02 सीट भी नहीं डेटी है तो हम 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और पूरे दम खम से लड़ेंगे लड़ेंगे | भाजपा के साथ हमारा गठबंधन मजबूत है, और सीटों के बंटवारे पर सकारात्मक चर्चा चल रही है। यदि किसी कारणवश सीटों पर सहमति नहीं बनती, तो भी हम भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार नहीं करेंगे। हमारा उद्देश्य केवल जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना और प्रदेश की जनता की सेवा करना है।”

एडवोकेट रवि कुंडली ने भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी या उनके नेता भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नियमों को निभाने का पूरा प्रयास किया जाएगा, ताकि एनडीए की एकता और ताकत बनी रहे। एडवोकेट रवि कुंडली ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता चुनावी मुद्दों पर केंद्रित रहेगी। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के मुद्दे प्रमुख होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करना है और वे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को जागरूक करने का काम निरंतर करते रहेंगे।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है और हरियाणा में पार्टी संगठन को भी मजबूत किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडवोकेट रवि कुंडली ने यह भी घोषणा की कि अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा दौरे पर आएंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में माननीय अध्यक्षा श्रीमती मंजू छिब्बर एससी सेल के अध्यक्ष रमेश चौधरी, जिला करनाल अध्यक्ष प्रदेश सचिव मुकेश सिरोही, सुनील साहू , मनोज सिंधिया,, जिला कुरुक्षेत्र अध्यक्ष मास्टर सूरजभान मेहरा और महिपाल सहित अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह स्पष्ट हो गया है कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है, और एनडीए के सहयोग से राज्य की राजनीति में नई दिशा देने का प्रयास उसका रहेगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version