Tuesday, 25 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Tarun Tejpal Case: 2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश, दो हफ्ते में करना होगा सरेंडर दिल्ली के जसौला में पतंग के पीछे दौड़ते 15 साल के मिथुन की डूबने से मौत, 4 दिन बाद नाले से मिला शव Xiaomi Mijia Smart Air Purifier 6 और 4 Compact भारत में लॉन्च, कीमत ₹7,999 से शुरू; जानें फीचर्स और खासियत मोरारी बापू ने हार्वर्ड से भारत के पवित्र ग्रंथों को संरक्षित करने का आग्रह किया, नौ दिवसीय राम कथा का समापन थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी ‘धबकारो’, 27 अगस्त से JOJO पर होगा वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर India-China Talks: भारत-चीन सीमा विवाद पर 25वें दौर की वार्ता, अजित डोभाल और वांग यी के सामने क्या हैं बड़े मुद्दे? RIP Sliman Mansour: ‘Camel of Hardship’ से वैश्विक पहचान प्राप्त करने वाले, फिलिस्तीनी कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 वर्ष की उम्र में निधन बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री

बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024, रूडा क्रॉफ्ट मेले का भी किया जा रहा आयोजन

बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024

रूडा क्रॉफ्ट मेला 11 अगस्त 2024 तक रहेगा जारी

गायक सवाई भट्ट ने सांस्कृतिक संध्या में दी प्रस्तुति

नई दिल्ली।

बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024

राजस्थानी तीज उत्सव 2024 में संस्कृति, परंपरा और शिल्प कौशल का भव्य आयोजन आज नई दिल्ली के पंडारा रोड स्थित बीकानेर हाउस में एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ शुरू हुआ। यह आयोजन एक सप्ताह तक चलने वाले रूडा क्रॉफ्ट मेले की शुरुआत है। 11 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में राजस्थान की उत्कृष्ट कला और शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

तीज उत्सव में पारंपरिक संगीत, नृत्य और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने वाले प्रदर्शन शामिल रहेंगे। इस संध्या में विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों ने अपनी उपस्थिति और प्रदर्शन से उत्सव के माहौल को और बेहतर बना दिया।

राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और मुख्य आवासीय आयुक्त श्री सुधांश पंत ने इस आयोजन के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “रूडा क्रॉफ्ट मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि राजस्थान के शिल्पकारों के कौशल और रचनात्मकता का उत्सव है। यह उन्हें एक व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और आजीविका को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को राजस्थान की सुंदरता और विविधता का अनुभव करने के लिए बीकानेर हाउस में आमंत्रित करते हैं।”

राजस्थान सरकार के प्रमुख आवासीय आयुक्त श्री आलोक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “तीज उत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का उत्सव है। यह राजस्थान की रंगारंग कला और शिल्प को एक अनूठा मंच प्रदान करता है, जहां कलाकार अपने असाधारण कौशल का प्रदर्शन करते हैं। हमें गर्व है कि हम इस उत्सव को दिल्ली और उससे बाहर के लोगों के लिए पेश कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि यह उत्सव सभी को खुशी और प्रेरणा प्रदान करेगा।”

सांस्कृतिक संध्या की संगीतात्मकता में चार चाँद लगाते हुए प्रसिद्ध गायक सवाई भट्ट ने अपनी मधुर धुनों पर पारंपरिक राजस्थानी गीतों का जादू बिखेरा। आयोजन पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओमप्रकाश ने कहा, “बीकानेर हाउस में तीज उत्सव 2024 का आयोजन होना हर प्रवासी राजस्थानी के लिए एक सम्मान की बात है। यह उत्सव राजस्थान की समृद्ध संगीत परंपरा का सुंदर प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा इस हैंडीक्राफ्ट मेले का आयोजन करके दिल्ली वासियों के लिए प्रसिद्ध राजस्थानी वस्तुओं को एक ही परिसर में खरीदारी के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है।

गौरतलब है कि बीकानेर हाउस में 11 अगस्त तक रूडा के माध्यम आयोजित हो रहे क्रॉफ्ट मेले में हस्तनिर्मित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, आभूषण आदि शामिल हैं। यह मेला न केवल आगंतुकों को प्रामाणिक राजस्थानी शिल्प खरीदने का अवसर देता है, बल्कि शिल्पकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने और जनता से सीधे रू-ब-रू होने का मंच भी प्रदान करता है।

इसे भी पढे:-

फिल्म इंडस्ट्री के 15 मशहूर स्टार्स के साथ टीवी-रंगमंच के 120 कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version