Monday, 21 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार OnePlus 16 का डिजाइन और कलर हुआ रिवील, 1TB स्टोरेज और 165Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे ये फीचर्स इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन की तैयारी, जानिए किन देशों में हिजाब और फेस-कवरिंग पर हैं अलग-अलग पाबंदियां Asian Games 2026: सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला पदक; 700 ग्राम ने रोका गोल्ड का रास्ता Asian Games 2026: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम का दबदबा, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह Don’t Ask, Don’t Tell: अमेरिका की एक ऐसी नीति, जिसने LGBTQ सैनिकों को उनकी पहचान छिपाने पर मजबूर किया ऋषभ पंत के ODI भविष्य पर उठे सवाल, आकाश चोपड़ा बोले- ‘सेलेक्शन कमेटी ने मन बना लिया है’ Golmaal 5 Release Date: नए साल पर लौटेगी ‘गोलमाल’ गैंग! अजय-अक्षय की जोड़ी से बढ़ी उम्मीद, अक्षय खन्ना से होगा सीधा क्लैश कायू रिचुअल्स के 6 महीने पूरे, यौन स्वास्थ्य से फेफड़ों की सेहत तक विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड घोटाला! ईडी का दावा- भ्रष्टाचार से मिली रकम AAP के इलेक्शन फंड में दी गई

नई दिल्ली।

शराब के कथित घोटाले की जांच का सामना कर रही दिल्ली सरकार को लेकर ईडी ने एक और दावा किया गया है। ईडी ने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड अनुबंध में कथित भ्रष्टाचार से मिले रिश्वत का पैसा आम आदमी पार्टी के चुनावी फंड में दिया गया।

डिजिटल साक्ष्य मिलने का दावा

जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को इस मामले में की गई छापेमारी के दौरान 1.97 करोड़ रुपये के कीमती सामान और 4 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा के अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी सचिव बिभव कुमार, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता समेत कुछ अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

जल बोर्ड के ठेके से मिली रिश्वत- ईडी

ईडी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए जल बोर्ड के पूर्व चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा ने एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को डीजेबी का ठेका देने के बाद नकद और बैंक खातों में रिश्वत प्राप्त की थी। उन्होंने इस पैसे को प्रबंधन करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को दिया था। दिल्ली जल बोर्ड के मामलों में आप से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

चुनावी फंड के रूप में रकम इस्तेमाल- जांच एजेंसी

साथ ही ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड के कथित भ्रष्टाचार को लेकर दावा किया कि रिश्वत की रकम आप को चुनावी फंड के तौर पर भी दी गई। खास बात है कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया कि एजेंसी के अधिकारी बिभव कुमार के लिविंग रूम में बैठे रहे और अपने साथ केवल दो जीमेल अकाउंट डाउनलोड और तीन पारिवारिक फोन ले गए।

कानूनी कार्रवाई करेगी AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों को सरासर झूठा बताया। AAP ने कहा कि वह पार्टी को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। AAP ने अधिकारिक बयान में कहा कि अगर यह सच साबित होता है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों या उसके ठेकेदारों ने किसी भी तरह का गलत काम किया है तो हम इसके सख्त खिलाफ हैं। हम ईडी के इस सरासर झूठे आरोप की भी निंदा करते हैं कि AAP या उसके नेताओं का इस मामले से कोई लेना-देना है। जिन आप नेताओं के घर पर मंगलवार (6 फरवरी) को ED ने छापेमारी की, उनके पास से एक भी पैसा या सबूत बरामद नहीं हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार और AAP के कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता के घर पर मंगलवार (6 फरवरी) को ED की रेड होने के बाद 7 फरवरी की शाम को AAP की यह प्रतिक्रिया आई।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version