Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग GTA 6 का दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज, लॉजिटेक ने अपने 7,000 कर्मचारियों को दी गेम खेलने की छुट्टी भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर से की सगाई, न्यूजीलैंड में खास अंदाज में किया प्रपोज

खून से महंगा पानी: 15 साल की किशोरी ने एक टब पानी के लिए चाकू से वार कर पड़ोसन की कर दी हत्या

नई दिल्ली।

दिल्ली के फर्श बाजार की भीकम सिंह कॉलोनी में खून से महंगा पानी हो गया। यहां एक 15 वर्षीय किशोरी ने एक टब पानी के लिए अपनी पड़ोसन की हत्या कर दी। पानी भरने को लेकर शुक्रवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को पकड़ लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानी का टब भरने से पहले ही हटाने पर हुए विवाद में हत्या हुई थी। पुलिस आरोपी किशोरी और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि भीकम सिंह कॉलोनी स्थित घर की पहली मंजिल पर चार कमरे हैं। इसमें से तीन कमरों में तीन अलग-अलग परिवार रहते हैं, जबकि एक कमरा मकान मालिक ने अपने लिए रखा है। चार कमरों में रहने वाले लोग एक सामान्य शौचालय और एक सामान्य नल का उपयोग करते हैं। नल के पास ही एक छोटी सी जगह है, जिसका इस्तेमाल सभी किरायेदार कपड़े धोने और बर्तन साफ करने के लिए करते हैं। घटना के दिन आरोपी किशोरी की मां कपड़े धोने के लिए टब में पानी भर रही थी, लेकिन उसी वक्त पड़ोसी सोनी भी बर्तन धोना चाहती थी, लिहाजा उसने टब को भरने से पहले ही हटा दिया था। किशोरी की मां जल्दी कपड़े धोकर काम पर जाना चाहती थी। टब हटाने को लेकर दोनों महिलाओं में कहासुनी हुई थी।

उस वक्त मामला किसी तरह शांत हो गया, लेकिन शाम को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। सोनी के पति सतबीर ने किशोरी के परिवार को भला-बुरा कहना शुरू किया तो मामला बढ़ गया। आरोप है कि किशोरी ने सोनी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सोनी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। आनन-फानन में उसे तत्काल हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुला कर घटनास्थल से सबूत एकत्र किए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी परिवार की नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version