Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

भारत में होगा International Big Cat Alliance 2026 समिट, 14 देशों ने भाग लेने की पुष्टि की

नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली में पहले International Big Cat Alliance (आईबीसीए) का आयोजन होने जा रहा है। यह सम्मेलन दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 1-2 जून के बीच होगा। इस कार्यक्रम के लिए फिलहाल 14 देशों ने शामिल होने के लिए हामी भर दी है।

1 और 2 जून को भारत अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस सम्मेलन का मकसद दुनिया की सात बड़ी बिल्ली की प्रजातियों के संरक्षण के प्रयासों को मजबूत कर वैश्विक नेताओं, संरक्षणवादियों और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाना है।

95 देशों को दिया निमंत्रण

पर्यावरण मंत्रालय के जारी एक बयान के मुताबिक भारत ने इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए दुनियाभर के कुल 95 देशों को निमंत्रण भेजा है, ताकि बड़ी बिल्लियों की सुरक्षा और वैश्विक सहयोग पर चर्चा की जा सके। वर्तमान में 25 हस्ताक्षरकर्ता और और 5 पर्यवेक्षक देश इस समूह में आधिकारिक रूप से शामिल हुए हैं। अब तक 14 देशों ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए हामी भी भर दी है।

इन प्रजातियों की होगी रक्षा

अप्रैल 2023 में शुरु हुए इस संगठन का उद्देश्य दुनिया की सात बड़ी बिल्लियों की प्रजाति को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करना है। इन प्रजातियों में शेर, चीता, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, जेगुआर और प्यूमा शामिल हैं। इस संगठन का काम इन प्रजातियों के शिकार और इनके अवैध व्यापार पर भी रोक लगाना होगा।

आईबीसीए के मौजूदा सदस्य देश

इन प्रजातियों की सुरक्षा के लिए अब तक 30 देशों ने अपने नाम की घोषणा की है। इनमें से 25 (भारत अंगोला, आर्मेनिया, बांग्लादेश, भूटान, कंबोडिया, मिस्र, इरिट्रिया, इस्वातिनी, इथियोपिया, ग्वाटेमाला, गिनी, केन्या, लाइबेरिया, मलेशिया, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, निकारागुआ, नाइजर, पैराग्वे, रूस, रवांडा, सोमालिया और श्रीलंका) हस्ताक्षरकर्ता देश हैं, वहीं पांच देशों (कजाकिस्तान, नामीबिया, थाईलैंड, इक्वाडोर और वियतनाम) को पर्यवेक्षक का दर्जा मिला है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version