34.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023
होमखेलसैफ फुटबॉल कप: सुनील छेत्री की हेट्रिक से भारत ने पाक को...

सैफ फुटबॉल कप: सुनील छेत्री की हेट्रिक से भारत ने पाक को 4-0 से हराया

नई दिल्ली।

बैंगलुरु में फुटबॉल के साउथ एशिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट साउथ एशिया फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) चैंपियनशिप खेली जा रही है। इसमें पहला ही मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ। भारत ने पाक को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने इस मैच में हैट्रिक लगाई।

मैच के पहले हाफ में दो गोल आए। दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किए। छेत्री ने 10वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शॉट मारा, जो कि सीधे गोल के बीच में गया। इसे पाक के गोलकीपर नहीं रोक सके। दूसरा गोल 17वें मिनट में पेनल्टी के जरिए आया। पेनल्टी बॉक्स में पाक के खिलाड़ी का हैंडबॉल हो गया था। इस पर भारत को पेनल्टी मिली। कप्तान छेत्री ने बिना गलती करते हुए बाएं ओर शॉट मार कर गोल कर दिया। मैच के दूसरे हाफ में सुनील छेत्री ने फिर गोल किया। 73वें मिनट में पाक के खिलाड़ी ने फाउल किया। रेफरी ने भारत को पेनल्टी दी। कप्तान छेत्री ने इस मौके का फायदा उठाते हुए 75वें मिनट में पेनल्टी से गोल किया और भारत का स्कोर 3-0 हो गया।

76वें मिनट में उदांता सिंह केरला के आशिके कुरियन की जगह सब्स्टीट्यूट हो कर आए। आते ही 81वें मिनट में उदांता सिंह ने अनवर अली के पास पर पेनल्टी बॉक्स के बीच से लेफ्ट साइड गोल दाग दिया और भारत ने 4-0 से बढ़त बना ली। भारत पूरे मैच में पाक पर हावी रहा। पाक ने भले ही 6 शॉट मारे, लेकिन गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा सका। भारत ने 23 शॉट लगाए, इसमें से 7 टारगेट पर लगे। वहीं, 70 फीसदी समय बॉल भारत के पास रही। केवल 30 फीसदी बॉल पजेशन ही पाक को मिली।

टेबल टॉप पर पहुंचा भारत
ग्रुप A में भारत 3 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान आखिरी यानी चौथे पायदान पर आ गया। अब भारत का मुकाबला 24 जून को नेपाल और 27 जून को कुवैत से होगा। सैफ चैंपियनशिप 1993 से खेली जा रही है। 2023 में 14वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक हुए 13 सीजन में भारत ने 8 बार यह चैंपियनशिप जीती है।

टेबल टॉप पर पहुंचा भारत
ग्रुप A में भारत 3 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान आखिरी यानी चौथे पायदान पर आ गया। अब भारत का मुकाबला 24 जून को नेपाल और 27 जून को कुवैत से होगा। सैफ चैंपियनशिप 1993 से खेली जा रही है। 2023 में 14वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक हुए 13 सीजन में भारत ने 8 बार यह चैंपियनशिप जीती है

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments