32.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023
होमक्राइमएअर इंडिया प्लेन में पैसेंजर ने फिर किया पेशाब, किया गया गिरफ्तार

एअर इंडिया प्लेन में पैसेंजर ने फिर किया पेशाब, किया गया गिरफ्तार

अफ्रीका में कुक है आरोपी, मुंबई-दिल्ली फ्लाइट की घटना

नई दिल्ली।

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एअर इंडिया के फ्लाइट कैप्टन ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। क्योंकि इस व्यक्ति ने एअर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में ट्रैवल करते हुए प्लेन में पेशाब कर दिया। पैसेंजर व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

एअर इंडिया फ्लाइट कैप्टन ने अपनी एफआईआर में कहा है कि 24 जून को मुंबई से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में रो नंबर 9 की सीट नंबर 17F पर ट्रैवल कर रहे पैसेंजर ने प्लेन में पेशाब कर दिया और फ्लाइट के दौरान थूका भी। केबिन सुपरवाइजर ने उसे वॉर्निंग दी, लेकिन वह नहीं माना।

अफ्रीका में कुक है आरोपी
कैप्टन ने तुरंत कंपनी को एक मैसेज भेजा। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी, घटना से नाराज दूसरे पैसेंजर्स शोर मचाने लगे। एअर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख की निगरानी में आरोपी पैसेंजर को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन ले जाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अफ्रीका में कुक का काम करता है। उसने यह कृत्य क्यों किया इस बारे में फिलहाल अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है और वहां से उसे जमानत भी मिल गई है

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments