34.1 C
New Delhi
Sunday, October 1, 2023
होममनोरंजनथलापति विजय के जन्मदिन पर फिल्म लियो का फर्स्ट लुक हुआ जारी

थलापति विजय के जन्मदिन पर फिल्म लियो का फर्स्ट लुक हुआ जारी

नई दिल्ली।

साउथ के एक्टर थलापति विजय आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर थलापति विजय को उनके फैंस सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। कोई थलापति विजय की फिल्म के सीन्स शेयर कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी थलपति विजय को बर्थडे विश करते हुए दिखाई दिए। थलापति विजय के मौके पर फैंस को एक तोहफा भी मिला है, जिसके बाद एक्टर के फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ का अगला पोस्टर जारी कर दिया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

‘लियो’ से थलापति विजय का लुक आया सामने
एक्टर थलापति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ को लेकर काफी चर्चा में है। थलापति विजय की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म ‘लियो’ के निर्देशक लोकेश कनगराज ने थलापति विजय के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से एक्टर का लुक जारी किया है। थलापति विजय का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ से सामने आए इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे है और साथ ही साथ इसको लेकर ट्विटर पर रिएक्शन भी देते हुए दिखाई दिए।

थलापति विजय के नए लुक पर फैंस ने दिया ये रिएक्शन
थलापति विजय के जन्मदिन पर जारी इस लुक को देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। थलापति विजय के इस लुक की फैंस ट्विटर पर तारीफ करते हुए नजर आए। कई यूजर्स ‘लियो’ के इस पोस्टर को देखने बाद फिल्म को सुपरहिट बता रहे है। तो वहीं कुछ लोग एक्टर के इस लुक पर फिदा हो गए।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments