Monday, March 17, 2025
Homeपॉलिटिक्सजन सुराज का विस्तार अभियान: 100 दिनों में 50 लाख सदस्य जोड़ने...

जन सुराज का विस्तार अभियान: 100 दिनों में 50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

जन सुराज पार्टी ने बिहार में राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन को गति देने के लिए “जन सुराज विस्तार” अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का लक्ष्य अगले 100 दिनों में 50 लाख से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है। अभियान के तहत हर दिन बिहार के प्रत्येक प्रखंड में कम से कम तीन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां स्थानीय समस्याओं पर चर्चा होगी और समाधान के लिए पार्टी की विचारधारा पर संवाद किया जाएगा।

इस अभियान में महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों और अन्य वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रत्येक बैठक से कम से कम 50 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशांत किशोर के आह्वान पर 2 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के पहले ही दिन पूरे बिहार में 1500 से अधिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन सुराज विस्तार अभियान का उद्देश्य प्रदेश में राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देना और बिहार में एक नई राजनीतिक संस्कृति की नींव रखना है, जिससे राज्य को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments