Friday, February 14, 2025
Homeदेश-विदेशदिल्ली में आ सकती है बाढ़! यमुना किनारे वाले हो जाएं सावधान,...

दिल्ली में आ सकती है बाढ़! यमुना किनारे वाले हो जाएं सावधान, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 18 हजार क्यूसेक पानी

दिल्ली
दिल्ली के लोगों के लिए एक और बुरी खबर आ रही

दिल्ली के लोगों के लिए एक और बुरी खबर आ रही है

दिल्ली के लोगों के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। राजधानी के जो लोग तपती और झुलसा देने वाली गर्मी और पानी की किल्लत से परेशान थे, उनके लिए अब एक और नई मुसीबत तैयार है।

शहर में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा है और खासकर उन लोगों के लिए, जो यमुना किनारे या निचले इलाकों में रहते हैं। सहारनपुर के हथिनी कुंड बैराज से सोमवार को करीब 18 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो यमुना किनारे रहने वाले लोगों के लिए एक खतरे की घंटी है।

जानकारी के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर भी बराबर बढ़ रहा है। यमुना के जलस्तर को कम करने के लिए हथिनी कुंड बैराज के पांच गेट खोल कर करीब 18,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में जो दिल्ली काफी समय से पानी की किल्लत झेल रही है, उसके लिए अब जल्दी ही पानी अब एक नई मुसीबत बन सकता है।

क्योंकि हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद दिल्ली की यमुना नदी में अब बाढ़ आ सकती है। इसी को देखते हुए यमुना किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

इसे भी पढे-:

New CG Home Guard Bharti 2024: 2200+ पदों के लिए अधिसूचना जारी, 10 जुलाई से आठवीं पास कर सकेंगे आवेदन
Imran Khan
Imran Khan
[Imran] has spent over [X] years in the media industry, honing [his/her/their] craft in political analysis. At Notdnews, [he] are committed to delivering in-depth coverage that resonates with readers and sparks meaningful conversations.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments