
नई दिल्ली।
दिल्ली में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं के चलते तापमान में आगे कमी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का मुंगेशपुर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। पालम में सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान दिल्ली के लोधी रोड पर दर्ज किया गया।
आज यानी 19 दिसंबर को नई दिल्ली में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पालम में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं कल यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। हल्का कोहरा भी नई दिल्ली में देखने को मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
5 डिग्री पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से शनिवार तक नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं अगर अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को नई दिल्ली में कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं 21 और 22 दिसंबर को हल्का कोहरा रहेगा।